देहरादून, दिसम्बर 11 -- हरिद्वार। कनखल क्षेत्र में कोचिंग के लिए घर से निकली 16 साल की किशोरी रहस्यमयी हालात में लापता हो गई। घरवालों ने काफी तलाश की, लेकिन लड़की का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। नूरपुर पंजनहेड़ी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी नौ दिसंबर को दोपहर करीब दो बजे रोजाना की तरह कोचिंग सेंटर के लिए निकली थी। लेकिन इस बार न तो वह कोचिंग पहुंची और न ही वापस घर लौटी। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के क्षेत्रों में तलाश की, लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिल पाई। काफी प्रयासों के बाद भी जब लड़की का पता नहीं चला तो परिजनों ने थाने में तहरीर दी। एसओ मनोहर सिंह रावत ने बताया कि गुरुवार को अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान...