मुरादाबाद, मार्च 27 -- कुंदरकी। थाना क्षेत्र के चांदपुर निवासी आईटीआई छात्र की हरिद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। छात्र दो दिन पहले घर से पेपर देने के लिए गया था। उसी शाम उसका शव हरिद्वार में मिलने से घर हड़कंप मच गया। परिजनों ने युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कुंदरकी थाना क्षेत्र के चांदपुर के रहने वाला सोनू पुत्र सोमपाल सिंह मुरादाबाद में आईटीआई का छात्र है। मंगलवार को सोनू घर से पेपर देने के लिए मुरादाबाद गया था। देर शाम तक युवक के घर नहीं लौटने पर परिवार वालों को चिंता सताने लगी। मंगलवार शाम उत्तराखंड पुलिस का फोन आने पर परिवार में हड़कम मच गया। पुलिस द्वारा बताया गया कि सोनू हर की पेड़ी पर डूबने लगा, वहां मौजूद लोगों ने गंगा से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही कुछ देर के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.