देहरादून, नवम्बर 12 -- हरिद्वार। सहकारी गन्ना विकास समिति ज्वालापुर में भक्तनपुर, लिब्बारहेडी के किसानों ने सहायक गन्ना चीनी आयुक्त का किया घेराव। किसानों का आरोप है कि सरकार स्वतंत्र रूप से गन्ना बेचने नहीं दे रही है। कई बार शिकायत और प्रदर्शन करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। किसान लक्सर चीनी मिल में अपना गन्ना बेचना चाहता है लेकिन उसे यह मंजूरी नहीं दी जा रही है। किसानों ने कहा है कि आगे भी विभाग सुनवाई नहीं करता है तो उनकी ओर से तालाबंदी की जाएगी। सुनवाई न करके संबंधित विभाग किसानों को परेशान कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.