हरिद्वार, फरवरी 24 -- लघु उद्योग भारती और एमटेक इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में हरिद्वार में 26 से 28 फरवरी तक तीन दिवसीय औद्योगिक-फार्मा प्रदर्शनी और उत्तराखंड फार्मा समिट का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में लघु उद्योग भारती के प्रदेश महामंत्री रोहित भाटिया ने बताया कि इसका उद्देश्य उत्तराखंड में औद्योगिक विकास को गति और सूक्ष्म-लघु उद्योगों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना है। सिडकुल में होने वाले इस एक्सपो में देशभर की औद्योगिक इकाइयां और फार्मा कंपनियां अपने नवीनतम उत्पाद, उपकरण और तकनीक का प्रदर्शन करेंगी। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अमित त्यागी, जिलाध्यक्ष मनोज पुंडीर, जिला महामंत्री निखिल गोयल, उपाध्यक्ष विनय, सुरजीत भुल्लर, गजेंद्र सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.