रुडकी, नवम्बर 22 -- उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी ने कहा राज्य गठन के बाद से हरिद्वार जिले में एक भी सैनी विधायक नहीं बना है। सैनी समाज का एकजुट ना होना ही इसकी एकमात्र वजह है। प्रदेश की विधानसभा में राजनीतिक प्रतिनिधित्व शून्य होने से सैनी समाज को उसका वाजिब हक नहीं मिल रहा है। शनिवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री सैनी ने अपनी टीम के साथ लक्सर क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को 30 नवंबर में बहादराबाद के पास होने वाले सैनी महासम्मेलन की जानकारी दी। सभी से इसमें पहुंचने की अपील भी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.