गोरखपुर, फरवरी 21 -- गोरखपुर। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 04302/04301 हरिद्वार-मुजफ्फरपुर वाया गोरखपुर स्पेशल का संचलन तीन फेरों में किया जाएगा। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है। 04302 हरिद्वार-मुजफ्फरपुर स्पेशल 25, 28 फरवरी एवं 03 मार्च को हरिद्वार से दिन में 11:45 बजे प्रस्थान कर देर रात 3:10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर दोपहर 12:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। 04301 मुजफ्फरपुर-हरिद्वार स्पेशल 26 फरवरी, 01 एवं 04 मार्च को मुजफ्फरपुर से दोपहर 2:45 बजे प्रस्थान कर रात 10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर दोपहर 3:30 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.