देहरादून, फरवरी 24 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। कारगी चौक के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैफिक पुलिस का सिपाही गंभीर घायल हो गया। 19 फरवरी को हुए हादसे में सिपाही को मंगलवार तक होश नहीं आया। सिपाही की पत्नी की शिकायत पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सोमवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ संजीत कुमार ने बताया कि हादसा 19 फरवरी की रात करीब 10:52 बजे निरंकारी सत्संग भवन के समीप हुआ। जब कई अज्ञात वाहनों ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। उन्हें उपचार के लिए पटेलनगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के आईसीयू में वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। उन्हें अभी तक होश नहीं आया है। घर के इकलौते कमाने वाले सदस्य की इस हालत से परिवार गहरे सदमे में है। घायल जवान की पत्नी सुमन चौहान निवासी निकट कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.