हरिद्वार, जुलाई 23 -- कांवड़ मेले की भीड़ में लखनऊ निवासी एक बुजुर्ग महिला के गुम होने की सूचना पर हरिद्वार पुलिस ने तत्परता दिखाकर मानवता की मिसाल पेश की। पुलिस ने चंडीघाट पुल के नीचे लाचार अवस्था में भूखी-प्यासी बैठी महिला को न सिर्फ ढांढस बंधाया, बल्कि सकुशल उनके बेटे से मिलवाकर परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी। लखनऊ निवासी चंद्र सिंह वर्मा ने 22 जुलाई की शाम को थाना श्यामपुर पुलिस को सूचना दी कि उनकी 70 वर्षीय मां लक्ष्मी देवी कांवड़ मेले में चंडीघाट क्षेत्र में बिछुड़ गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.