देहरादून, जनवरी 29 -- हरिद्वार। भगवानपुर थाना क्षेत्र में हरिद्वार पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ग्राम हाल्लूमाजरा की ओर जाने वाली चकरोड से आरोपी वकील पुत्र खलील निवासी खेलडी को 04.20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ थाना भगवानपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक मुकेश नौटियाल सहित पुलिस टीम शामिल रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...