हरिद्वार, जनवरी 9 -- उत्तराखंड रोडवेज ने हरिद्वार डिपो को दो नई बसें उपलब्ध कराई हैं, जिनको औली रूट पर चलाया जा रहा है। हरिद्वार डिपो के अफसर पर्वतीय क्षेत्रों के लिए लंबे समय से नई बसों की मांग कर रहे थे। नए वर्ष पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से रोडवेज को 100 बसें दी गई थीं, लेकिन फिलहाल हरिद्वार डिपो को केवल दो बसें ही मिली हैं। सीनियर फोरमैन प्रकाश चंद बौंठियाल के अनुसार, 5 जनवरी की रात दोनों बसें रोडवेज वर्कशॉप पहुंची थीं, जिन्हें जांच के बाद औली रूट पर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि अभी चार बसें और आनी शेष हैं, लेकिन मांग के अनुपात में बसों की संख्या बेहद कम है। बौंठियाल के अनुसार, पर्वतीय क्षेत्रों के लिए डिपो के पास पर्याप्त बसें नहीं हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...