हरिद्वार, मई 25 -- हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता एवं सेना के अद्भुत साहस और शौर्य के सम्मान में तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। तिरंगा यात्रा से पहले आर्यनगर स्थित आश्रम में भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार, जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा के साथ कार्यकर्ताओं ने मन की बात का संस्करण सुना। रविवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज जगजीतपुर के पास से लक्सर रोड पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा निकालते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पूर्व की सरकारों की नाकामियों के चलते हुए देश में आतंकवाद की जड़े मजबूत हुईं, जिसे उखाड़ने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से हर किसी धर्म, वर्ग को नुकसान हो रहा है। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.