हरिद्वार, फरवरी 23 -- धर्मनगरी को मॉडल क्लीन सिटी बनाने की दिशा में सोमवार को नगर निगम ने महत्वपूर्ण कदम उठाया। नगर निगम परिसर में मेयर किरण जैसल ने शासन से मिले 13 नए डोर-टू-डोर कूड़ा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मेयर ने कहा कि नगर निगम लगातार अपने संसाधनों को सुदृढ़ कर रहा है, लेकिन स्वच्छता अभियान की वास्तविक सफलता जनभागीदारी पर निर्भर करती है। उन्होंने आमजन से अपील की कि कूड़ा केवल डस्टबिन में डालें और नगर निगम की अधिकृत गाड़ियों को ही सौंपें, ताकि स्वच्छता व्यवस्था सुचारु रह सके। इस अवसर पर उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा सहित नगर निगम के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.