अमरोहा, फरवरी 2 -- अमरोहा। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। जिसके चलते दूरदराज के शिवभक्त हरिद्वार को कांवड़ लेने के लिए रवाना होने वाले हैं। शिव भक्तों के गुजरने से जिले का वातावरण भक्तिमयी हो जाएगा। कांवड़ यात्रा के चलते सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहेंगे। पुलिस प्रशासन कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट हो गया है। शिवालयों पर भी खाकी का पहरा रहेगा। अमरोहा व आसपास क्षेत्रों के शिवभक्त हर साल फाल्गुन माह में हरिद्वार से कांवड़ लाकर महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। इस बार 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। जिसके चलते शिव भक्तों के जत्थे हरिद्वार को रवाना होने वाले हैं। शिवभक्त रोडवेज बसों और अपने निजी वाहनों के जरिए हरिद्वार को कूंच करेंगे। अमरोहा डिपो से हरिद्वार के लिए बस सेवा संचालन की तैयारी पूरी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.