हरिद्वार, मई 27 -- डीएम कर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 5 जून से 20 जुलाई तक जिले के सभी मतदान केंद्रों पर पौधरोपण किया जाएगा। उन्होंने बैठक कर इसकी तैयारियों को लेकर निर्देश जारी किए। कहा कि कार्यक्रम से सफल आयोजन हेतु जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाए तथा पौधा लगाने वाले व्यक्तियों को समय समय पर पौधे की देखरेख हेतु भी प्रेरित किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पौधरोपण की निगरानी हेतु ज्योटैग फोटो उपलब्ध कराई जाएं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सेक्टर और जोनल मैजिस्ट्रेट तैनात करने किए जाए। उन्होंने रोस्टर के अनुसार विभिन्न विभागीय अधिकारियों तथा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.