नोएडा, जून 3 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। हरिद्वार के लिए बुधवार से शुक्रवार तक 10 अतिरिक्त बसें चलेंगी। पांच जून को गंगा दशहरा स्नान के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। वहीं, ईद पर भी अलीगढ़, बदायूं और फर्रुखाबाद के लिए बसें अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। नोएडा डिपो से दो बसें हरिद्वार के लिए चलती हैं। बसों का अलग-अलग समय निर्धारित है। वहीं, पांच जून को गंगा दशहरा स्नान के लिए बुधवार से डिपो से हरिद्वार के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि बसों का समय निर्धारित नहीं किया गया। जैसे-जैसे श्रद्धालु डिपो में पहुंचते जाएंगे, बसें हरिद्वार के लिए भेज दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि तीन दिन तक अतिरिक्त बसों की सुविधा यात्रियों को मिलेगी। इसके बाद पूर्व की तरह दो बसें हरिद्वार चलेंगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.