हरिद्वार, फरवरी 10 -- सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में हरिद्वार के भाजपाई संसद पहुंचे। नई दिल्ली में उन्होंने लोकसभा की कार्यप्रणाली, संसदीय प्रक्रिया और लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझा। पूर्व राज्य मंत्री विमल कुमार ने सांसद खेल महोत्सव से जुड़ी एल्बम सांसद को भेंट की। सांसद ने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं। इस अवसर पर जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, ठाकुर अर्जुन सिंह चौहान, उपाध्यक्ष तरुण नैय्यर, नितिन चौहान, धर्मेंद्र चौहान, विनीत जौली, राकेश नौडियाल, हितेश चौहान, दीपांशु शर्मा, लोकेश पाल, देवेश ममगई, मनोज सिंह और प्रभात चौधरी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.