हरिद्वार, जनवरी 6 -- हरकी पैड़ी और आसपास के गंगा घाट की सफाई को आधुनिक और प्रभावी बनाने की दिशा में नगर निगम ने नई पहल की है। मंगलवार को नाई सोता घाट पर अत्याधुनिक मशीन से गंगा घाट की सफाई का सफल परीक्षण किया गया। नगर आयुक्त नंदन कुमार स्वयं मौके पर मौजूद रहे और इसकी कार्यप्रणाली देखी। उन्होंने बताया कि यह मशीन काई, प्लास्टिक और अपशिष्ट को प्रभावी ढंग से हटाने में सक्षम है। इससे समय की बचत होगी और श्रम पर निर्भरता कम होगी। नगर आयुक्त ने बताया कि कुंभ निधि से ऐसी 20 अत्याधुनिक सफाई मशीनें खरीदने का प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि गंगा की पवित्रता और स्वच्छता बनाए रखना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है और आधुनिक तकनीक के उपयोग से घाटों की सफाई को नई दिशा मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...