हरिद्वार, सितम्बर 20 -- हरिद्वार। हरिद्वार की ज्वालापुर निवासी दिव्यांशी वर्मा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैम्पस शहीद भगत सिंह कॉलेज में छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी, सांसद अनिल बलूनी, राज्यमंत्री दीप्ती रावत समेत कई राजनेताओं और अधिकारियों ने दिव्यांशी वर्मा को बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। दिव्यांशी वर्मा के पिता पत्रकार हैं और उनके बाबा स्वर्गीय मधुकांत प्रेमी भी सीनियर पत्रकार और लोकतंत्र सेनानी थे। दिव्यांशी की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.