हरिद्वार, दिसम्बर 18 -- 14वीं प्रादेशिक जनपदीय/वाहिनी पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता में हरिद्वार और देहरादून की टीमें सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल में पहुंच गई हैं। अब दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा। मेजबान हरिद्वार में खेले गए सेमीफाइनल में 40वीं वाहिनी पीएसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 143 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरिद्वार पुलिस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट से मुकाबला जीत लिया। हरिद्वार की जीत में यशपाल गुसाईं और राजेश सैनी ने अहम भूमिका निभाई। दोनों बल्लेबाजों ने 48-48 रनों की पारियां खेलीं। दूसरे सेमीफाइनल में देहरादून की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए आईआरबी द्वितीय को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.