हरिद्वार, जुलाई 31 -- हरिद्वार, कार्यालय संवाददाता। चारधाम यात्रा के दौरान हरिद्वार और ऋषिकेश में लगने वाले भारी जाम से राहत मिलेगी। हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की पहल पर केंद्र सरकार ने हरिद्वार और ऋषिकेश शहर को बाईपास करने के लिए 25 किलोमीटर लंबे वैकल्पिक मार्ग के निर्माण का सर्वे कार्य शीघ्र शुरू कराने का आश्वासन दिया है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में यह जानकारी दी। मीडिया को जारी बयान में त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान हरिद्वार और ऋषिकेश में भीषण जाम लग जाता है, जिससे श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों को भी प्रतिवर्ष भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यह समस्या केवल यातायात तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे उत्तराखंड के पर्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.