हरिद्वार, नवम्बर 28 -- धर्मनगरी में पहली बार अर्द्धुकुंभ में अमृत 'शाही' स्नान होंगे। एक जनवरी 2027 से शुरू होकर कुंभ 30 अप्रैल तक चलेगा। इसमें तीन अमृत स्नान के साथ 10 मुख्य स्नान होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डामकोठी में विभिन्न अखाड़ों के साथ बैठक के बाद स्नान की तीथियों की घोषणा की है। इधर संतों ने सरकार की ओर कुंभ का विधिवत ऐलान के बाद स्वागत किया है। अभी तक कुंभ का विधिवत ऐलान नहीं किया गया था, जिसको लेकर संतों ने अपनी तैयारियां शुरू नहीं की थी। सीएम ने शुक्रवार को डामकोठी पर उन्होंने सभी तेरह अखाड़ों के साधु संतों के साथ बैठक की। बैठक में सभी तेरह अखाड़ों के दो दो सचिवों को आमंत्रित किया गया था। सीएम धामी ने सभी साधु संतों को फूलमाला और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...