गढ़वा, जून 6 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत मुख्यालय में गुरुवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में नगर पंचायत के कर्मियों, महिला समूह के सदस्यों ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ भारत, हरित भारत के तहत स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत को लेकर शपथ लिया। उस दौरान लोगो ने पर्यावरण के रक्षा के लिए एक पेड़ लगाने, सिंगल यूज प्लाटिक का उपयोग नहीं करने का प्रतिज्ञा ली। शपथ कार्यक्रम के बाद नगर पंचायत के महिला समूह के सदस्यों ने पर्यावरण जागरूकता को लेकर नगर पंचायत कार्यालय से श्री बंशीधर मंदिर तक जागरूकता रैली निकाली। जागरूकता अभियान के दौरान महिलाओं ने प्लास्टिक के बजाय कपड़े का थैला उपयोग करने, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने से होने वाले दुष्प्रभाव से संबंधित जानकारी लोगो को उपलब्ध...