गुड़गांव, मार्च 29 -- गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने शुक्रवार को सेक्टर-106 और सेक्टर-109 को विभाजित कर रही मुख्य सड़क के हरित क्षेत्र में कब्जों पर बुलडोजर चलाया। करीब दो किलोमीटर क्षेत्र में अवैध रूप से बने सात ढाबों को तोड़ा गया। इसके अलावा तीन गैराज, चार नर्सरी, मांस की तीन दुकान, 20 झुग्गियां, 10 रेहड़ियों को गिरा दिया गया। तोड़फोड़ अभियान जीएमडीए के डीटीपी आरएस बाठ के नेतृत्व में चला। किसी भी तरह के विरोध से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। दो दिन पहले अतिक्रमणकारियों को मुनादी करवाकर इस हरित क्षेत्र को अतिक्रमणमुक्त करने का आग्रह किया था। आदेश की अवहेलना पर अवैध निर्माण को मलबे में मिला दिया। इसके अलावा बिना मंजूरी हरित क्षेत्र में लगाए गए 50 विज्ञापनों को जेसीबी से तोड़ डाला। बाठ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.