गुड़गांव, फरवरी 12 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। यूनाइटेड एसोसिएशन ऑफ न्यू गुरुग्राम ने हरित क्षेत्र की तरफ गंभीरता से ध्यान देने को लेकर गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को पत्र लिखा है। पत्र में यह भी कहा है कि पर्यावरण शाखा का प्रभार किसी ऐसे अधिकारी को दिया जाए, जिसे हरित क्षेत्र का ज्ञान हो। हरित क्षेत्र का विकास और रखरखाव एक अत्यधिक तकनीकी विषय है। एसोसिएशन के प्रवक्ता प्रवीण मलिक के मुताबिक पिछले दो साल से सेक्टर-81 से लेकर सेक्टर-115 तक विकसित हरित क्षेत्रों की हालत दयनीय अवस्था में है। जमीनी स्तर पर भविष्य की योजना और स्पष्ट निष्पादन का अभाव नजर आता है। बिल्डर से रखरखाव को लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर तो कर दिया है, लेकिन इन बिल्डरों ने सिर्फ विज्ञापन के बोर्ड लगाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि कई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.