घाटशिला, फरवरी 19 -- पोटका, संवाददाता। भूमिज समाज का प्रसिद्ध दिशुवा हादी बोंगा-2026 (सार्वजनिन सरहुल पूजा) का आयोजन 21 मार्च को दिशुम जायराथान हरिणा में आयोजित किया जायेगा। सरहुल आयोजन को लेकर आदिम भूमिज मुंडा समाज कल्याण समिति बुनुडीह की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। आयोजन को सफल बनाने को एक बैठक दिशुम नाया सुशांत सरदार की अध्यक्षता में बुधवार को हरिणा में हुई। इसमें 21 मार्च 2026 को दिशुवा हादी बोंगा-2026 (सार्वजनिन सरहुल पूजा) मनाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक में लिया गया कि सरहुल पर्व मनाने के लिए प्रचार प्रसार शुरू कर दिया जायेगा। कमेटी के प्रतिनिधि गांव-गांव में जाकर लोगों को सरहुल में भाग लेने और सफल बनाने की अपील करेंगे। इस अवसर पर आदिम भूमिज मुंडा समाज कल्याण समिति बुनुडीह का पुनर्गठन किया गया। पुनर्गठन में मुख...