घाटशिला, अप्रैल 7 -- पोटका। प्रखंड के हरिणा में रविवार को भुइंया समाज की एक सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता दुर्गावती नायक एवं पूर्णचंद्र नायक के द्वारा की गई। बैठक में समाज में महिला सशक्तीकरण पर विशेष जोर देने पर चर्चा की गई। साथ ही नारी शिक्षा और उसके उत्थान हेतु कार्य करने के उद्देश्य से एक महिला समिति का गठन किया गया। समाज में अपनी आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक विकास के लिए महिला को शिक्षित होना क्यों आवश्यक है, इस विषय पर चर्चा भी की गई। बैठक को सफल बनाने में शिवानी नायक, नमिता नायक, प्रियंका नायक जगदीश नायक, सहदेव नायक, राजेश कुमार नायक, रजनी नायक, गणेश नायक उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...