घाटशिला, फरवरी 23 -- धालभूमगढ़। शुक्रवार की देर रात हरिणडुंगरी गांव के लोगों ने संदेह के आधार पर एक युवक को देर रात गांव में रोक कर जानकारी के बाद धालभूमगढ़ पुलिस को सौंप दिया। युवक के संबंध में जानकारी लेने पर वह लड़का शिक्षित है और घाटशिला का ही रहने वाला निकला। उसकी मोटरसाइकिल में तेल खत्म हो गया था, साथियों के साथ तेल लेकर आया था। लोगों ने रात्रि में दो मोटरसाइकिल और लोगों को देखकर संदेह पर रोक लिया और प्रशासन को सूचित करते हुए सौंप दिया। धालभूमगढ़ पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है बिना वजह गांव में न जाएं और अपने काम को शाम होने के पहले ही पूरा कर लें। जरूरत पड़ी तो परिचित ग्रामीण या जिसके पास जा रहे हैं उसका नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि प्रारंभिक जानकारी रखें, अनजाने में किसी के साथ भी अनहोनी हो सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...