सासाराम, जनवरी 23 -- शिवसागर, एक संवाददाता। प्रखंड के मानिक ब्रह्मस्थान पाठक सेमरी मंदिर में शुक्रवार को अखंड श्री रामायण पाठ हरिकीर्तन की समाप्ति पर प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर जीयर स्वामी जी महाराज भी पधारे। उन्होंने भक्ति मार्ग पर चलने की बात कही। कहा कर्म के साथ ही धर्म है। कर्म नहीं तो धर्म नहीं। कहा अपने जीवनकाल में मूल्यवान विचारों को अपनाएं। दुराचार से बचें। कर्म मार्ग से आगे बढ़कर गृहस्थ जीवनकाल में आदर्श स्थापित करने का संकल्प लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...