अमरोहा, फरवरी 21 -- कांवड़ लेने जा रहे हरिओम प्रजापति की गोली मारकर हत्या करने वालों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करने व परिवार को आर्थिक लाभ दिलाने की मांग को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अमरोहा के जिलाध्यक्ष सत्यपाल तोमर की अगुवाई में शनिवार को कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। सौंपे गए ज्ञापन में सुभासपा जिलाध्यक्ष सत्यपाल तोमर ने कहा कि थाना डिडौली क्षेत्र के ग्राम सलामतपुर निवासी हरिओम प्रजापति की गांव के ही पूर्व प्रधान टिंकू व उसके भाई पिंकू द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसमें एक हत्यारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। जबकि पिंकू फरार है। लेकिन पिंकू को नौगावां सादात की पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है और जिस हथियार से मृतक को गोली मारी गयी। उसको भी अभी तक बरामद नहीं किया गया है। सुभासप...