समस्तीपुर, नवम्बर 21 -- शाहपुर पटोरी। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में पटोरी के हरिओम एवं ऋषभ ने अलग-अलग इवेंट में गोल्ड मेडल प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हरिओम कुमार पटोरी प्रखंड के सरहद माधो ग्राम निवासी राजाराम राउत एवं रीता कुमारी का पुत्र है। वर्तमान में वह एसएस कॉलेज हवासपुर में इंटरमीडिएट का छात्र है। वहीं भौआ निवासी नंदकिशोर राय एवं झूना देवी के पुत्र ऋषभ कुमार ने अंडर-19 वर्ग की 400x4 मीटर रिले दौड़ प्रतिस्पर्धा में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। ऋषभ जीबी इंटर स्कूल में इंटरमीडिएट का छात्र है। दोनों एथलीट को पटोरी के राकेश कुमार ने खेल की बारीकियां सिखाई। अब हरिओम व ऋषभ नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बिहार का प्रतिनिधित्व करेगा। ज्ञात हो कि इसी माह पटोरी की बेटी रिया ने भी बिहा...