देहरादून, जनवरी 30 -- देहरादून। शहर कोतवाली का चार्ज शुक्रवार को बदल दिया गया। एएचटीयू शाखा प्रभारी इंस्पेक्टर हरिओम राज चौहान को नया शहर कोतवाल बनाया गया है। इससे पहले शहर कोतवाली संभाल रहे प्रदीप पंत को एएचटीयू शाखा का चार्ज दिया गया है। हरिओम पिछले साल पटेलनगर कोतवाली के इंचार्ज बने थे। चार्ज के कुछ दिन बाद ही आईएसबीटी चौकी इंचार्ज देवेश खुगशाल रिश्वत लेते ट्रैप हो गए थे। ऐसे में चौहान का चार्ज छीन गया था। अब दोबारा कमान मिलने पर अतिरिक्त दबाव होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...