कानपुर, फरवरी 3 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता लखनऊ में 29 व 30 जनवरी के बीच दो दिवसीय राज्यस्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमें एथलेटिक्स, क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, शतरंज आदि खेलों में विभिन्न जिलों के 500 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में नेहरू नगर, कानपुर स्थित अंध विद्यालय के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते। शतरंज वर्ग में अभिषेक पाटने ने स्वर्ण पदक और अजहर अंसारी ने रजत पदक जीता। एथलेटिक्स स्पर्धा में हरिओम शुक्ला ने गोला फेंक और भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, लंबी कूद और चक्का फेंक में भी रजत पदक जीतकर विद्यालय व शहर का मान बढ़ाया। ओमवेक पाटने ने लंबी कूद में कांस्य पदक जीता। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य इन्द्रजीत सिंह ने खेल शिक्षक सुनील शर्मा व सभी खिलाड़ियों को पदक ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.