बगहा, फरवरी 13 -- लौरिया, एक संवाददाता। नगर पंचायत के हनुमान चौक पर स्थित हरिओम खाद भंडार के 3 गोदामों को बुधवार को देर शाम मजिस्ट्रेट सह सीओ के नेतृत्व में जिला कृषि पदाधिकारी आदि द्वारा सील किया। पिछले माह 19 जनवरी को हरिओम खाद भंडार का लाइसेंस रद्द कर दिया गया था। उनपर आरोप था कि दुकानदार द्वारा खादों की कालाबाजारी के साथ ऊंचे दामों पर बिक्री ग्राहकों से किया जाता है। लाइसेंस रद्द करने के बावजूद दुकानदार द्वारा तीन अन्य गोदामों में भारी संख्या में खाद भंडार कर कारोबार किया जा रहा था। इस बाबत सीओ सह मजिस्ट्रेट नितेश कुमार सेठ ने बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर एक टीम गठित की गई थीजिसमें वरीय उप समाहर्ता विकास कुमार,जिला कृषि पदाधिकारी सरफराज असगर,प्रखंड कृषि पदाधिकारी केशव सुमन और उर्वरक निरीक्षण अशोक पाण्डेय शामिल थे। दुकानदार पर...