सिमडेगा, मार्च 17 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिले में लगभग एक लाख चौत्तिस हजार राशन कार्ड बने हुए है। जिसमें गुलाबी राशन कार्ड लगभग 106543, पीला राशन कार्ड लगभग 17104, सफेद राशनकार्ड लगभग 3599 और हरा राशन कार्ड लगभग 7010 बने हुए है। बताया गया कि गुलाबी और पीला राशन कार्ड धारी तो शत प्रतिशत राशन का उठाव कर रहे है। वहीं हरा राशन कार्ड धारकों में लगभग 6000 लाभुक राशन ले रहे है। प्रभारी डीएसओ प्रकाश ज्ञानी ने बताया कि वैसे कार्ड धारक जो राशन का उठाव नहीं कर रहे है उन्हे नोटिस दिया जा रहा है। नोटिस का जवाब नहीं देने पर कार्ड को रद्द करने की प्रकिया प्रारंभ की जाएगी। उन्होने बताया कि राशनकार्ड धारको में वैसे लाभुक जो मापदंड को पूरा नहीं करते है उन्हे भी राशन कार्ड सरेंडर करने का निर्देश दिया गया है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.