प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 8 -- हीरागंज। कालाकांकर वन रक्षक प्रभारी श्रीराम ने लक्ष्मणपुर बहोरिकपुर गांव निवासी हरिश्चन्द पर महेशगंज थाने में हरा पेड़ काटने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि वह सात फरवरी को हरा पेड़ कटवाकर उसके टुकड़े वाहन पर लाद रहा था। पूछने पर परमीशन और परिवहन की अनुमति नहीं दिखा सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...