छपरा, जनवरी 28 -- दिघवारा। देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सारण जिले के दिघवारा प्रखंड अंतर्गत हराजी गांव स्थित वास्तु विहार स्किल व स्टडी सेंटर में भी ग्रामीण बच्चों द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए यह साबित किया कि उचित मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर ग्रामीण क्षेत्र के छात्र भी किसी से कम नहीं हैं।वास्तु विहार के सभी राज्यों में स्थित प्रोजेक्ट्स में एक साथ भव्य झंडोत्तोलन कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, प्रतिष्ठित नागरिकों, ग्राहकों और कर्मचारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल और उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रत्येक प्रोजेक्ट में झंडोत्तोलन के बाद राष्ट्रगान गाया गया और देशभक्ति के नारों के साथ कार्यक्रम की श...