मधुबनी, सितम्बर 24 -- हरलाखी,एक संवाददाता। हरसुवार गांव में शारदीय नवरात्र के अवसर पर बच्चों के बीच खेलकूद एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पूजा के दौरान आयोजित प्रतियोगिता बच्चों व अभिभावकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। प्रतियोगिता को लेकर बच्चों व अभिभावकों में अलग ऊर्जा व उत्साह का संचार देखा जा रहा हैं। दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष प्रभाकर झा ने बुधवार को फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले दिन विभिन्न उम्र व वर्ग के बच्चों के बीच सौ मीटर की दौड़, लंबी कूद व स्लो साइकलिंग रेस का आयोजन किया गया। जिसमे गांव सहित दूरदराज के बच्चे शामिल हुए। इन प्रतियोगिता में सफल बच्चों को दुर्गापूजा के विशाल मंच पर अतिथियों के हाथों पुरस्कृत कराया जाएगा। वहीं शेष प्रतियोगिता आगामी 28 सितंबर से दो अक्टूबर के बीच दुर्गापूजा के मंच पर करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.