मधुबनी, जनवरी 8 -- हरलाखी,एक संवाददाता। हरसुवार गांव में गुरुवार की रात एक बंद घर में ढ़ाई लाख रुपये व जेवरात समेत लाखों के सामान की चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। गृहस्वामी अमोल मिश्रा सपरिवार ग्वालियर में रहते है। जो करीब पंद्रह दिन पूर्व गांव से ग्वालियर गए थे। बगल के उनके बड़े भाई प्रबोध मिश्र ने सुबह करीब दस बजे देखा कि मकान के गेट का ताला टूटा हुआ है। संदेह होने पर जब गृहस्वामी का बड़ा भाई मकान के अंदर प्रवेश किया तो देखा अंदर के सभी कमरों का ताला खुला हुआ है। बड़े भाई ने घटना की जानकारी गृहस्वामी को दी और फिर हरलाखी थाना की पुलिस को भी सूचना दी। सूचना मिलते ही एसआई आफताब आलम व चंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सबसे पहले गृहस्वामी के बड़े भाई से घटना के संबंध में पूरी जानकारी ली। उसके बाद एफएसएल व स्वान दस्ता की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.