हमीरपुर, मई 14 -- सरीला, संवाददाता। सरकार द्वारा हर घर जल योजना हरसुंडी गांव में सफल होती नहीं दिख रही। पेयजल के लिए अधिकांश ग्रामीण भटकते हैं। कई बार शिकायत करने पर भी सैकड़ो ग्रामीणों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। सरीला ब्लॉक के हरसुंडी गांव निवासी रोहित, शिवनंदन, रामस्वरूप, राम सजीवन यादव, रामेश्वर, विजय यादव, सुखदीन, राम अवतार, शत्रुघ्न, अजय तिवारी, रामाश्ररे अनुरागी आदि ने बताया कि सरकार द्वारा हर घर जल योजना नमामि गंगे योजना के अंतर्गत तीन साल पहले पानी की टंकी बनाई गई थी। विभाग ने पूरे गांव में पानी की पाइप लाइन भी डाली गई थी। ताकि गांव के प्रत्येक घर में पानी पहुंच सके। ग्रामीणों ने बताया कि आधे गांव में पानी की सप्लाई सुचारू रूप से की जाती है और कई घर पानी से वंचित रह जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत भवन के आसपास और परमेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.