मोतिहारी, जनवरी 7 -- हरसिद्धि। हरसिद्धि पुलिस ने सोमवार की रात्रि में छापेमारी कर पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटियों में यादवपुर दुदही मलाही टोला के बच्चा सहनी व रामेश्वर सहनी, जवाहर सहनी, चैनपुर के रामवधेश पासवान व अरुण पासवान शामिल है। डीएसपी सह थानाध्यक्ष ऋषभ कुमार ने बताया कि सभी न्यायालय के वारंटी हैं जिन्हें पूछताछ के बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छापेमारी दल में दरोगा अविनाश कुमार ,संतोष कुमार व सशस्त्र बल शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...