मोतिहारी, दिसम्बर 12 -- हरसिद्धि। स्थानीय पुलिस ने जमीनी विवाद में हुए मारपीट के क्रम में हत्या का प्रयास करने वाले चड़रहिया गांव के आरोपित झुन्ना तिवारी को गुरुवार की रात छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। इसकी पुष्टि करते हुए कांड के अनुसंधानकर्ता दारोगा संतोषी कुमारी ने बताया कि दो पक्षों में भूमि विवाद हुआ था। जिसमें गिरफ्तार झुना तिवारी ने अपने विपक्षी को हत्या के नियत से सिर पर वार किया था, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गंभीर प्रकृति के जख्म प्रतिवेदन के आलोक में वरीय पदाधिकारी ने गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। उनके आदेश के अनुपालन में उन्हें गिरफ्तार किया गया। आवश्यक पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में शुक्रवार को भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...