मोतिहारी, जनवरी 31 -- हरसिद्धि, एक संवाददाता। हरसिद्धि प्रखंड क्षेत्र के यादवपुर पंचायत के दुदही भरवलिया माई स्थान परिसर में आगामी छह मार्च से नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यह महायज्ञ छह मार्च से शुरू होकर पंद्रह मार्च को समाप्त होगा। महायज्ञ की सफलता को लेकर एक बैठक शनिवार को माई स्थान परिसर में अनिल कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पुरानी समिति को भंग कर सर्वसम्मति से नई पूजा समिति का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष पद पर अनिल कुशवाहा को चुना गया। वहीं महायज्ञ प्रबंधक के रूप में शिवम केशरी, उपाध्यक्ष भारतभूषण पाण्डेय, कोषाध्यक्ष रामचन्द्र प्रसाद, उपाध्यक्ष छोटेलाल केशरी, सचिव सोनालाल केशरी तथा उपसचिव अजय केशरी को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा यज्ञ संरक्षक के रूप में अवधेश कुशवाहा, नयन कुशवाहा, किशोर गुप्ता, विनो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.