मोतिहारी, दिसम्बर 15 -- हरसिद्धि, एक संवाददाता। हरसिद्धि बाजार में सोमवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाया। सीओ अरविंद कुमार चौधरी के नेतृत्व में जेसीबी लगाकर अवैध रूप से निर्मित दुकानों को तोड़ा गया। सैकड़ों दुकानों के छज्जे, मिट्टी भर ऊंची की गई सड़क और कुछ दीवार को तोड़ा गया। बुलडोजर चलते ही हड़कंप मच गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। अतिक्रमण खाली होने से अब सड़क चौड़ा दिखने लगा है। मालूम हो कि अंचल कार्यालय से कई बार नोटिस दिया गया था। नोटिस मिलने के बावजूद अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण खाली नहीं कराया गया। जिसके बाद पीडब्ल्यूडी और अंचल अमीन ने मापी कर निशान लगा दिया गया था। सीओ ने 11दिसम्बर तक स्वेच्छा से हटा लेने का निर्देश दिया था। कई दुकानदारों ने अतिक्रमण को खाली कर दिया। लेकिन कुछ लोगों ने खाली नहीं किया। बुलडोजर ...