मोतिहारी, फरवरी 9 -- हरसिद्धि, एक संवाददाता। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के घिवाढार चौक स्थित आरुषि ज्वेलर्स एंड वर्तन भंडार नामक दुकान में चोरों ने दुकान का शटर तोड़ करीब चार लाख रुपये की आभूषणों की चोरी कर ली। इस सम्बन्ध में पीड़ित दुकानदार अनिल साह ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आभूषण बरामदगी के लिए आवेदन दिया है। इस सम्बन्ध में बताया जाता है कि पहाड़पुर प्रखंड के सिसवा पंचायत के मालदाहिया गांव निवासी अनिल साह घिवाढार निवासी रामनारायण दुबे के घिवाढार स्थित मकान में किराये पर दुकान लेकर आभूषण का कारोबार करते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात दुकान बंद कर वे घर चले गए। शनिवार को वे ज़ब दुकान खोलने आये तो शटर टूटा था। ज़ब अंदर गए तो शो केस टूटा हुआ था और करीब एक किलो चांदी का आभूषण एवं सात ग्राम सोने का आभूषण गायब था। सभी की क़ीमत करीब चार लाख रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.