मोतिहारी, जनवरी 31 -- हरसिद्धि। हरसिद्धि पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर कुल चौदह वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जागापाकड़ के रामसुंदर तिवारी एवम विनोद सिंह, हरसिद्धि के विजय अग्रवाल, राकेश कुमार अग्रवाल, सोनबरसा के अनिल कुमार व अभिकांत पांडे, दुदही के दीप नारायण सहनी व शंभू प्रसाद, हरसिद्धि बाबू टोला के मोहन दास, पकड़िया के पप्पू कुमार, चंद्रहीय के शिवनाथ महतो, कनछेदवा के रितु रंजन कुमार तथा यादवपुर के रामप्रवेश शाह शामिल हैं। मामले की पुष्टि करते हुए प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष ऋषभ कुमार ने बताया कि सभी गिरफ्तार वारंटियों और शराब के आरोप में पकड़े गए व्यक्तियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस छापेमारी अभियान में अपर थानाध्यक्ष संतोषी कुमारी, अवि...