मोतिहारी, मई 3 -- हरसिद्धि थाना क्षेत्र के यादवपुर पंचायत के दुदही मलाही टोला गांव में ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान पिस्टल से फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ था। सूचना मिलते ही हरसिद्धि थानाध्यक्ष सर्वेन्द्र कुमार सिन्हा के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को पिस्टल और कारतूस के साथ पकड़ा गया। गिरफ्तार युवक का नाम रवि राज कुमार है। वह दुदही मलाही टोला वार्ड-16 का रहने वाला है। पूछताछ में रवि राज ने बताया कि वायरल वीडियो में उसका बड़ा भाई राज रोशन है। राज रोशन पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत जेल जा चुका है। उसी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर फायरिंग की थी। फायरिंग के बाद पिस्टल रवि राज को रखने के लिए दी गई थी। डीएसपी रंजन कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पुलिस ने मौके से एक देसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.