बागेश्वर, मार्च 17 -- कपकाकेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरसिंग्या बगड़ के बड़ेत गांव में एक व्यक्ति के मकान में रविवार की शाम आग लग गई। आग ने पूरे मकान में फैल गई। इसकी सूचना लोगों ने 112 के माध्यम से पुलिस को दी। सूचना के बाद बचाव दल मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पा लिया। इससे जनहानि या पशुहानि होने से बच गई। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार हरसिंग्याबगड़ के बड़ेत तोक में चंचल सिंह पुत्र भगत सिंह के बंद मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग तेज होने लगी। आग को बढ़ती देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना 112 के माध्मय से पुलिस को दी। सूचना के बाद दलकल विभाग से एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने आधे घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया। पुलिस के अनुसार घटना में किसी तरह की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.