काशीपुर, फरवरी 5 -- बाजपुर। राजकीय इंटर कॉलेज हरिपुरा हरसान के 4 छात्र-छात्राओं ने एनएनएमएस छात्रवृत्ति योजना में सफलता अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस छात्र वृत्ति की परीक्षा दिसंबर में संपन्न हुई थी। इस छात्रवृत्ति योजना में केंद्र सरकार की ओर से एनएनएमएस और राज्य सरकार की शिवानंद नौटियाल, श्रीदेव सुमन छात्रवृत्ति दी जाती है। हरिपुरा हरसान से लक्षिता जोशी का चयन केन्द्र सरकार द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजना में तथा दिवाकर सेन, कशिश और निखिल मेहरा का चयन श्री देव सुमन छात्रवृत्ति के लिए हुआ है। इन सभी बच्चों को कक्षा 9 से 12 तक 1000 रुपये प्रतिमाह की छात्रवृत्ति मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.