मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- गोरौल। हरशेर मखदुमपुर गांव स्थित बाबा हजरत शैयद संभालू शाह के मजार पर शनिवार को चादरपोशी की गई। उर्स के मौके पर सुबह में कुरान ख्वानी की गई और रात में जलसा का आयोजन किया गया। सचिव इरसाद अहमद, मो. इसराइल, जाहिद वारसी, अंसार अहमद ने बताया कि कानपुर से आये कव्वाल दिलवर सारावरी और सोनम परदेसी के मुकाबले ने समा बांध दिया। इस मौके पर मो. हकीम, रघुनाथ महतो, सूरज महतो, उमाकांत पांडेय, मो. जमाल, मोहन पासवान, नीतीश कुमार, फैज वारिस, रामजी पासवान आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...