गिरडीह, फरवरी 10 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। पीरटांड़ प्रखण्ड के हरलाडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत बड़कीटांड़ गांव में विवाहिता ने फांसी के फंदे में झूलकर मौत को गले लगा लिया है। घटना की जानकारी के बाद हरलाडीह पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है। हालांकि खबर भेजने तक आत्महत्या के सही कारणों का पता नही चल पाया है। बताया जाता है कि पीरटांड़ के हरलाडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत बड़कीटांड़ निवासी विकास कुमार महतो की 26 वर्षीय पत्नी यशोदा देवी गांव के बगल खेत किनारे पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। ग्रामीणों ने एक पेड़ से लटकते हुए महिला को देखकर शोर मचाया। परिजनों व ग्रामीणों ने आनन फानन में महिला को नीचे उतारा तबतक महिला की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी परिजनों द्वारा हरलाडीह पुलिस को दी गई। घटना की जा...